अशोकनगर:नईसराय थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में मूकबाधिर 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया तो वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो सभी ने इस मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की निंदा की, तो वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और फांसी की सजा दिये जाने की मांग की गई कि जिससे फिर से ऐसी कोई घटना घटित न हो।
प्रजापति समाज के लोग ग्राम उमरी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की बात कहीं।उल्लेखनीय रहे कि ऊमरी निवासी 10 वर्षीय मूक बधिर मानसिक दिव्यांग नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी हैं, भगवत कुशवाह पुत्र परमानंद कुशवाह, अजय उर्फ संजू कुशवाह पुत्र दमोदर कुशवाह एवं जगदीश उर्फ चऊआ पुत्र मुन्नालाल कुशवाह निवासी ग्राम किरोंदा ने पहले अपहरण किया और उसके बाद खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़िता को नग्न अवस्था में खेत में छोड़कर भाग गये थे।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने नईसराय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने रात्रि में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया।
