बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण

सतना:मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ने मैहर जिले के प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल मैहर में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदस्य श्रीमती पवार ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध मे चिकित्सकों से जानकारी ली तथा बच्चों एवं महिलाओं से चर्चा की।

इस अवसर पर श्रीमती पवार ने अस्पताल मे ही न्यू बर्न स्टेबलाइजिंग यूनिट का भी भ्रमण कर बच्चों की कुशलक्षेम जानी। इसके बाद सदस्य श्रीमती पवार ने संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर टोल फ्री नम्बर नोट करायें तथा बाल अधिकारों की जानकारी दी गई।

श्रीमती पवार ने कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर बालिकाओं के आवास, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली एवं छात्रावासी बालिकाओं से चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Next Post

अपहत बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 13 , 2025
रीवा:बालिका को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपहरण की शिकायत आने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बालिका के दस्तयाबी के लिये अलग-अलग टीम बनाई गई थी. साइबर सेल की सहायता से बालिका को राजस्थान के झुंझुन से दस्तयाब […]

You May Like