इटारसी। शहीद सरदार भगत सिंह जयंती के अवसर पर भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति नर्मदापुरम के तत्वावधान में ईश्वर रेस्टोरेंट इटारसी में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, रितेश जैन, हरबंस हुरा, निर्मल सिंह राजपूत, ज्योति चौरे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण मोहन गौर ने दिया। अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया गया। समारोह में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों व सहयोगी शिक्षकों को हरिद्वार से जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें नर्मदा प्रसाद गौर, शैलेंद्र गौर, कमलप्रीत कौर, प्रदीप कौर, निर्मल सिंह राजपूत, मनीषा राजपूत, नलिन पटेल, नेहा पटेल, रेलवे सेवानिवृत्त के.के. सोनी सहित अनेक योग साधक शामिल रहे। आभार गणेश गौर ने व्यक्त किया।
