हादसा: कारोबारी शिवम पटेरिया की मौत, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

नौगांव/छतरपुर। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे नौगांव थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में नगर के युवा कारोबारी और कार बाजार संचालक अनुज उर्फ शिवम पटेरिया (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी मां क्रांति देवी (50 वर्ष) और बहन रुचि पटेरिया (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार हादसा नौगांव स्थित शराब ठेके के सामने बने गहरे गड्ढे के कारण हुआ। शिवम की तेज रफ्तार कार UP95R9495 गड्ढे से उछलकर अनियंत्रित हो गई और पास ही खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा।

बताया गया कि परिवार छतरपुर से नवरात्रि के मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था और घर से कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक घटना घट गई। हादसे के बाद घायलों को पहले नौगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नौगांव बीएमओ डॉ. रविंद्र पटेल के अनुसार मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि बेटी का इलाज जारी है।

नौगांव थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

जलसा यादें बरकतुल्लाह भोपाली में स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद किया

Sun Sep 28 , 2025
भोपाल। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली की 98वीं पुण्यतिथि पर बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में बरकतुल्लाह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि मौलाना ने स्वतंत्रता संग्राम के […]

You May Like