
जबलपुर। मदन महल में बीती रात फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने छोटा हाथी अड़ाकर पहले सरेराह कार रोकी और मुंशी को चाकू से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ओमकार झारिया 38 वर्ष निवासी क्षितिज माडल स्कूल के पीछे धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुंशी का काम करता है। फैमली के साथ अपनी कार से मदनमहल शिवाजी चौक से शास्त्री नगर तरफ जा रहा था, देर रात मदन महल नचिकेता स्कूल के पास पहॅुचा, अचानक से छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4374 जिसमें 8 लोग थे अपने वाहन को उसकी गाड़ी के सामने अडा कर उसे रोक लिये और उसे कार से बाहर निकालकर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं उसकी फैमली के साथ भी मारपीट करने लगे, उन्हीं में एक व्यक्ति ने चाकू से उसके पेट में हमला किया उसने अपना बचाव किया जिससे वायें हाथ में चोट आ गयी फिर पुनः उक्त व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर वायें पैर में चोट पहॅुचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये अपने वाहन में बैठकर भाग गये।
