श्योपुर: विदा होते मानसून ने शहर को जमकर भिगोया। हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।पिछले पांच दिनों से श्योपुर का अधिकतम तापमान लगातार 36 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था।
उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान थे। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखे। किसानों ने भी राहत महसूस की, क्योंकि इस बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी, जो रबी सीजन की तैयारियों के लिए लाभदायक होगी।
