नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के दाम घट गये। गेहूं में भी नरमी रही। चीनी के दाम बढ़ गये। खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 16 रुपये घटकर 3,836.87 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव भी सात रुपये टूटकर 2,839.85 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आटे की कीमत 15 रुपये बढ़ी और यह 3,317.28 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मूंगफली तेल 124 रुपये और पाम ऑयल 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। अन्य तेलों में तेजी रही। सरसों तेल 47 रुपये, वनस्पति 84 रुपये और सोया तेल 68 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत भी 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।
दाल-दलहनों में मूंग दाल और उड़द दाल की औसत कीमत 10-10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 14 रुपये, मसूर दाल 18 रुपये और चना दाल में छह रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट में रही।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 34 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
