धान का रकबा 20% बढ़ा, पराली प्रबंधन पर चर्चा

सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि जिले में इस वर्ष धान का रकबा 20% बढ़कर 2.05 लाख हेक्टेयर हो गया है। पराली प्रबंधन के लिए कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों और किसान संगठनों ने रणनीति बनाई।

जिले में 91 सुपर सीडर, 50 बेलर, 310 रीपर सहित कई उपकरण उपलब्ध हैं। पराली एकत्रीकरण हेतु हाईटेक हब व कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। कलेक्टर ने पराली जलाने की घटनाएं कम करने पर जोर दिया।

Next Post

चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारी, प्रशासन अलर्ट

Sat Sep 27 , 2025
सतना: चित्रकूट में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली (अमावस्या) मेले की तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में म.प्र. और उ.प्र. प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यापक प्रबंधों पर चर्चा हुई। […]

You May Like