
भोपाल। शहर में शातिर वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 3 दो पहिया वाहन जिसकी कीमती एक लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है. हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार गुरूवार को नादरा बस स्टैंड समानंतर रोड पर संदिग्ध चोर सस्ते में गाड़ी बेंचने की बात कर रहा था. आरोपी चोरी की एक मोटरसाइकल लोगों को दिखा भी रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वह गाडी छोडकर लंगडाता हुआ तेजी से भागा. जिसे घेराबंदी कर पकडा कर पुलिस ने पूछताछ की. आरोपी ने अपना नाम इस्तियाक उर्फ बसीम उम्र 31 साल निवासी हनुमनगंज बताया. उसने बताया कि एक मोटर साईकिल को भोपाल प्लाजा की पार्किंग से तीन दिन पहले रात के समय चोरी किया. इस्तियाक के द्वारा एक और मोटर स्पलेंडकर को 8 दिन पहले पुरानी सब्जी मंडी गुरुद्वारे के पास से चोरी किया गया. इसके साथ ही एक सफेद रंग की एक्टिवा को बीजीव्हीटी कालेज रोड से रात के समय लगभग चार महीने पहले चोरी किया गया था. आरोपी ने दो गाडियों को भोपाल स्टेशन के छः नम्बर प्लेट फार्म के बाहर मंदिर के पास खडी रेल के डिब्बे के पीछे से छिपाकर रखना की बात भी बताई गई. सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस ने आरोपी इस्तियाक पर मामला दर्ज किया. आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
