न्यायमूर्ति अरविंद कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटरामरेड्डी अरविंद को न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना में कहा गया है, ” राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटरामरेड्डी अरविंद को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।”

 

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर

Fri Sep 26 , 2025
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सितंबर को समाप्त हुये सप्ताह में 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले लगातार तीसरी साप्ताहिक तेजी के साथ 12 सितंबर को यह अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर 702.966 अरब डॉलर पर पहुंच गया […]

You May Like