फोनिक्स टाउनशिप में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित फोनिक्स टाउनशिप में दीवार निर्माण को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट और धारदार हथियारों से हमला हो गया. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बतायाकि कृष्णगोपाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी दिलीप धवन और उसका बेटा शिवम उनके हिस्से में दीवार बना रहे थे.

विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दोनों ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि दिलीप ने पेचकस से और शिवम ने सब्जी काटने के चाकू से वार किया, जिससे शर्मा को आंख और सिर में चोटें आईं. वहीं, दिलीप धवन ने भी पलटवार करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसका बेटा शुभम अपने हिस्से में दीवार बना रहे थे. इसी दौरान कृष्णगोपाल शर्मा, उसकी पत्नी खुशबू और एक अन्य युवक हनुमंत ने गाली-गलौज कर मारपीट की. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पत्नी ने सिलवट्टे से वार कर पति को किया लहूलुहान

Thu Sep 25 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जोगी मोहल्ला में पत्नी ने सिलवट्टे से वार कर पति को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बृजेश राजपूत पिता स्व. निर्भय राजपूत 39 वर्ष निवासी गौर झामर जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2016 […]

You May Like