मप्र में गौ हत्यारों की जगह है जेल: रामेश्वर

भोपाल। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के गौ-कसी को लेकर बयान के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गौ तस्करों के साथ है, जबकि मध्यप्रदेश में गाय काटने वालों की जगह जेल में है।

विधायक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2004 में ही गौ-कसी रोकने के लिए कानून बना दिया था। केरल की धरती पर चौराहे पर गाय काटने वाली कांग्रेस कार्यकर्ता गौ-कसी पर ज्ञान देने से पहले तथ्य जान लें।

कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, जिसमें आप मंत्री थे, गौ तस्करों के पक्ष में कानून ला रही थी और गौ पालकों को जेल में डालने का प्रयास कर रही थी। वहीं मध्यप्रदेश में गौ-कसी और तस्करी करने वालों के लिए 10 साल तक कारावास का प्रावधान है।

इसी कानून के तहत कई तस्कर और कसाई जेल की सजा भुगत रहे हैं। अगर आपको कहीं भी गौ-कसी की सूचना मिले तो तत्काल जानकारी दें, कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

बेटे के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म 

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल।गुनगा इलाके में 44 वर्षीय एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार पीडि़ता तीन बच्चों की माँ है. महिला ने सोमवार को पुलिस में आरोपी रजक के […]

You May Like