सुरक्षा का एहसास दिलाने संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च

जबलपुर। नवरात्रि एवं दुर्गोत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर के संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें एवं साम्प्रदायिक सोहार्द एवं शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से निकाला गया। फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक, थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज, आर.ए.एफ. कम्पनी का बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, भरतीपुर, गलगला, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से मिलौनीगंज, मछली मार्केट, नालबंद मोहल्ला, बूढी खेरमाई, चार खम्बा, बेनी सिंह की तलैया से गोहलपुर तिराहा पर समाप्त हुआ।

 

Next Post

चैकिंग हो रही है...कहते हुए वृद्धाओं के लूटे जेवर

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। आगे चैकिंग चल रही है आप अपने जेवर उतार कर रख लो। आगे लूट, चोरी की घटना हो गयी है आप अपने जेवर उतार कर रख लो कहते हुये महिलाओ एवं वृद्धों को भय दिखाकर जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर रखवाते समय ठगी कर जेवर लेकर फरार […]

You May Like