ग्वालियर: ग्वालियर चेतना मंच के तत्वाधान में शताब्दी पुरम स्थित नवीन दशहरा मैदान में 21वें विशाल दशहरा समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जाएगा जिसमें संगीत नाटिका कथा श्री राम की का मंचन एवं 60 फीट के रावण का दहन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर एवं संरक्षक बृजेश यादव ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कथा श्री राम की का निर्देशन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंच निदेशक सिर्फ ब्रजकिशोर दीक्षित करेंगे जिसमें 103 कलाकार मनमोहन संगीत नाटिका में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि एक घंटा 30 मिनट अवधि की इस कथा में शिव विवाह का भव्य मंचन होगा। इसके बाद राम जन्म ताड़का वध लंका दहन लक्ष्मण शक्ति राम रावण युद्ध आदि प्रसंगों को बहुत ही आकर्षक रूप में विशेष लाइट व्यवस्था के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। वही इस वर्ष से महेश खंडेलवाल की स्मृति में पुरुषोत्तम सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
