बायोगैस प्लांट गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं का करेगा समाधान – रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यहां नंगली डेयरी में बायोगैस प्लांट का लोकार्पण करने के बाद कहा कि यह न केवल गोबर और डेयरी अपशिष्ट के प्रबंधन का स्थायी समाधान देगा बल्कि हज़ारों गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं का हल भी बनेगा।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है। यह बायोगैस प्लांट न केवल गोबर और डेयरी अपशिष्ट के प्रबंधन का स्थायी समाधान देगा, बल्कि हज़ारों गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं का हल भी बनेगा। अब गोबर से हरित ऊर्जा बनेगी। पर्यावरण स्वच्छ होगा, यमुना का प्रदूषण घटेगा और किसानों और पशुपालकों को भी सहारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हरित राजधानी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा अभियान को सशक्त बनाते हुए, दिल्ली को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हरित राजधानी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज नंगली डेयरी में दिल्ली के लिए 200 टीडीपी क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का लोकार्पण श्रीमती गुप्ता द्वारा किया गया।

 

 

Next Post

मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या, बाहरी उत्तरी पुलिस ने छह घंटे में तीन हत्यारोपियों को दबोचा

Sat Sep 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस ने अपनी त्वरित और समन्वित कार्रवाई से एक जघन्य हत्या के मामले को मात्र छह घंटे में सुलझा लिया है। स्वरूप नगर में मामूली विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके तीन अभियुक्तों को […]

You May Like