नरसिंहपुर का चोर गिरोह पकड़ाया, चार लाख का माल जब्त

जबलपुर: नरसिंहपुर के चोर गिरोह को तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ में तिलवारा अंतर्गत की गयी 2 नकबजनियों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये 4 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया।

आरोपियों में सद्दाम उर्फ इमरान अली पिता अनवर अली 32 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा वार्ड नूरी मोहल्ला थाना गोटेगांव,जिला नरसिंहपुर, हेमंत चक्रवर्ती पिता कल्लू चक्रवर्ती 25 वर्ष निवासी देवमुलरीधर वार्ड थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, स्वतंत्र चौधरी पिता नर्मदा प्रसाद चौधरी 34 निवासी इंद्रवार्ड कुम्हारी मोहल्ला, रूद्र वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, विनय उर्फ विनोद चक्रवर्ती पिता तुलसीराम 32 वर्ष निवासी कुम्हारी मोहल्ला, रूद्र वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर शामिल है।
सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर में दस नकजबीन उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपियों द्वारा जिला सिवनी, नरसिंहपुर एवं जिला जबलपुर में लगभग 10 नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

Next Post

नपा विवाद: 37 पार्षद बनाम अध्यक्ष प्रीति शर्मा, अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

Fri Sep 19 , 2025
विदिशा: नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पार्षदों के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद एकजुट होकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा. ज्ञापन के साथ सभी पार्षदों ने अपने आधार कार्ड की छायाप्रति पर […]

You May Like