झमाझम बारिश, घुली ठंडक, गर्मी से राहत

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया और शाम ढलने के पहले ही बदरा बरस पड़े। झमाझम बारिश हुई जिससे शहर की सडक़े तरबरत हो गई। इसके साथ ही गर्मी से राहत मिली। साथ ही ठंडक भी घुल गई। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 1128.4 डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री धिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 89 और शाम को 93 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्व हवाएं पांच से छह: किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों वाला ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है और यह औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊँचाई पर दक्षिण-पश्चिम की ओर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है।

Next Post

भोपाल में लगेगा भव्य स्वदेशी मेला, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Mon Sep 15 , 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी भोपाल में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाने वाला भव्य स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन 16 से 19 सितंबर तक भोपाल हाट परिसर (डीबी मॉल के पास) में होगा। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।