राशिफल-पंचांग : 15 सितम्बर 2025

पंचांग 15 सितम्बर 2025:-

रा.मि. 24 संवत् 2082 आश्विन कृष्ण अष्टमीं चन्द्रवासरे प्रात: 6/26 तदुपरि नवमीं तिथौ रातअंत 4/24, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 11/36, सिद्धि योगे दिन 9/50, कौलव करणे सू.उ. 5/54 सू.अ. 6/6, चन्द्रचार मिथुन, पर्व- मातृ नवमीं, सौभाग्यवती श्राद्ध, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 15 सितम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, वर्ष केमध्य में सत्ता सुख मिलेगा, स्थाई लाभ कायोग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, अधिकारियोंका सहयोग मिलेगा, भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांति का अनुभव करेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद भी होंगे, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतोष रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम का फल अधिक प्राप्त होने का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ से अच्छी सफलता मिलेगी.

———————————————————

आज का भविष्य- सोमवार 15 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल महत्वाकांक्षी होगा. संगीत के क्षेत्र में अच्छी उन्नति करेगा. साहसी और शूरवीर होगा. दिखने में भोलाभाला होगा. सामाजिक और मनोरंजक कार्यो में रूचि रहेगी. माता पिता को सुखी रखेगा.

———————————————————

मेष- यात्रा प्रवास में सावधानी रखें. यश प्राप्त होने को योग है. निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी. मान सम्मान प्राप्त होगा.

वृषभ- बड़े जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें. पारिवारिक मामलों में विवाद से बचें. प्रयास सफल होगा. आर्थिक योजना बनेगी. संयम रखें.

मिथुन- धन की प्राप्ति होगी. यश, कीर्ति एवं पारिवारिक सुख रहेगा. व्यर्थ के विवाद से बचें. प्रसन्नता बनी रहेगी. यात्रा का योग है.

कर्क- अचानक धन लाभ का योग है. दूर की यात्रा हो सकती है. प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी. पारिवारिक दायित्व पूर्ण पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी.

सिंह- दूसरों के द्वारा आपका कार्य बनेगा. संतान आदि के संबंध में चिन्ता रहेगी. कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें.

कन्या- मांगलिक कार्यो का योग है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहनादि का सुख मिलेगा. दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

तुला- अनचाही यात्रा संभाव्य है. शिाक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नियोजित कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. संयम रखें.

वृश्चिक- उत्साहवर्धक समाचार मिलने का योग है. अधिकारियों का सहयोग रहेगा. पारिवारिक जीवन आनन्ददायक रहेगा. मांगलिक कार्य बनने का योग है.

धनु- यात्रा सुखद रहेगी. बड़े खर्चो से बचने का प्रयास करें. असावधानी से नुकसान हो सकता है. वाणी पर संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

मकर- पड़ोसी से विवाद हो सकता है. भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी. ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी. धन लाभ का योग है. मित्र मिलन का योग है.

कुम्भ- भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा. रचनात्मक कार्यो की प्रगति होगी. किसी व्यक्ति से आपका विवाद होगा, संयम रखें.

मीन- व्यापार व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी. किसी अनजान भय और चिन्ता से मन व्यथित रहेगा. किसी अधिकारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

आश्विन कृष्ण अष्टमीं/नवमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल आदि धातुओं में तेजी होगी. रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड़, घी, चांवल, बाजरा तिल, सरसों के भाव में वृद्धि होगी. नारियल, जीरा, धनियां के भाव में समता रहेगी. भाग्यांक 1557 है.

———————————————————

Next Post

तीसरी दिल्ली राज्य पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज

Mon Sep 15 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (डीपीएसए) (पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध), द्वारा नई दिल्ली में तीसरी दिल्ली राज्य पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स, तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। इस चैंपियनशिप में कुल 120 पैरा-खिलाड़ियों ने […]

You May Like