अब आधुनिक स्वरूप में होगी पारंपरिक रामलीला 

जबलपुर। देश की भव्यतम रामलीलाओं में शुमार श्री गोविंदगंज रामलीला समिति के मंचन का श्रीगणेश कल गुरुवार 16 सितंबर से हो रहा है। रामलीला समिति का ये गरिमामय 161 वां वर्ष है। समिति के अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस बार दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने मिलेगा। पारंपरिक मंचन को आधुनिक बनाने समिति सबके सहयोग से प्रयास कर रही है। मंच पर पुष्पवाटिका-अशोक वाटिकाए आकर्षक रावण दरबार, वाणासुर द्वारा शिवपूजन, अट्टहास करती डरावनी ताड़का-शूर्पणखा, मेघनाद के तीरों द्वारा अग्निवर्षा आदि की विशेष प्रस्तुति की जाएगी। समिति अपने चारों जुलूसों को और भव्य बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है। श्री तिवारी ने बताया कि समिति ने इस बार करीब तीन हजार वर्गफिट का और ऊंचा तथा चौड़ा अत्याधुनिक फोल्डिंग मंच तैयार किया है। समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के मुताबिक यह मंच मध्य भारत का सबसे बड़ा मंच होगा, जिसमें भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव मंचन किया जाएगा। अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि इस बार रामलीला समिति द्वारा निकाली जाने वाली राम बारात और दशहरा शोभायात्रा को और भव्य बनाया जाएगा। पिछले दो माह से सभी सदस्य रामलीला मंचन की तैयारी कर रहे हैं। इस 21 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 16 सितंबर को पूरे विधि विधान के साथ होगा और 6 अक्टूबर को भंडारे के साथ महायज्ञ का विश्राम होगा। पत्रकारवार्ता में व्यास पं वासुदेव शास्त्री, सहव्यास मोहन चौबे, सजीव तिवारी, संरक्षक रवि गुप्ता, राकेश पाठक पीआरओ, विजय सरावगी, रवीन्द्र मघरिया, राजकुमार गुप्ता, नौगरिया, राकेश पाठक (गायक), अरुण दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, महामंत्री मनीष पाठक, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल मंगू, महेश गुल्लहा, दीपक अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गुड्डा रैकवार, चप्पू गुप्ता, अतुल पांडे, ओम दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Post

बच्चों ने जीते लैपटॉप, मोबाइल और नकद पुरस्कार

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा आयोजित भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह मानस भवन, जबलपुर में सम्पन्न हुआ। गत 6 सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में हज़ारों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। […]

You May Like

मनोरंजन