बुढागर में सजे जुआ फड़ पर रेड,5 गिरफ्तार, नगद 53 हजार जप्त

जबलपुर। बुढागर में सजे जुआ फड़ पर गोसलपुर पुलिस ने छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त किए गए।

टीआई राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने बुढागर में ताश पत्तों पर रूपयो की हारजीत का दांव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे हिमांशू परिहार निवासी बरनू तिराहा गोसलपुर, प्रदीप गिरी निवासी हृदय नगर , मनीष मिश्रा निवासी स्टेशन तिराहा गोसलपुर, करतार माना निवासी बरनू तिरहा गोसलपुर, संदीप उर्फ कंजा चौरसिया निवासी बुढागर को पकड़ा गया। जुआडियों के पास एवं फड से नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

नाबालिग भतीजी का अपहरण कर फूफा ने लूटी आबरू

Sat Sep 13 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी का अपहरण कर फूफा ने आबरू लूटी। पुलिस ने अपहरण, पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के बयान लेने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। Facebook Share on […]

You May Like