वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में असम ओवरऑल चैंपियन

नई दिल्ली (वार्ता) दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर को आयोजित 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में असम ओवरऑल चैंपियन बना । एशियन वोवीनाम फेडरेशन महासचिव व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ,फाउंडर चेयरमैन विष्णु सहाय, महासचिव शंकर महाबले, पप्पू खान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किये।

असम टीम ने 29 गोल्ड 11 सिल्वर और 20 ब्रांज मेडल जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया जबकि महाराष्ट्र 24 गोल्ड 16 सिल्वर 18 ब्रांज के साथ द्वितीय , उत्तराखंड 15 गोल्ड 7 सिल्वर 5 ब्रांज के साथ तृतीय स्थान पर रहे जबकि उत्तर प्रदेश ने 8 गोल्ड 14 सिल्वर 10 ब्रांज के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में विजेता खिलाड़ी 1 से 8 नवंबर को बाली इंडोनेशिया में आयोजित आठवीं वार्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ी किड्स, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में 6 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभाग किया। खिलाड़ीयों ने 56 भार वर्गों में फाइट मुकाबलों के साथ-साथ प्रदर्शनकारी विधाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

Next Post

हॉट एयर बैलून पर भ्रामक खबरों से बचें, सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित: कलेक्टर

Sat Sep 13 , 2025
मंदसौर: कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हॉट एयर बैलून को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने स्पष्ट किया कि एयर बैलून में सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री केवल हॉट एयर बैलून को देखने गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा […]

You May Like