युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मामला दर्ज

भोपाल: मिसरोद थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है. मामले की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनू सोनी ने उससे शादी का वादा करते हुए दुष्कर्म किया.

फरियादा ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उससे संपर्क में था. बीते एक अप्रैल को आरोपी ने युवती को होटल हेरीमेंट में मिलने के लिए बुलाया. जहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसके बाद से युवती को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया. अब आरोपी ने युवती का नंबर भी ब्लाक कर दिया है. जिससे तंग आकर युवती ने आरोपी मनू सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

ओवरस्पीड व शराबी चालकों पर गिरेगी गाज, 39 लाइसेंस होंगे निलंबित

Sat Sep 13 , 2025
धर्मेन्द्र सिंह चौहान इंदौर: शहर की सड़कों पर ओवरस्पीड और शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वाले चालकों पर अब ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा कसने लगा है. अगस्त महीने में 51 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनकी सूची यातायात पुलिस ने आरटीओ को भेज दी है. इसमें जहां 39 चालकों […]

You May Like