इंदौर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुदामा खाड़े ने आज इंदौर संभागायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया. खाड़े ने दीपक सिंह का स्थान लिया। संभागायुक्त खाड़े की मालवा निमाड़ क्षेत्र में पहली पदस्थापना है. वे लंबे समय से जनसंपर्क आयुक्त का कार्य देख रहे थे.भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुदाम खाड़े ने आज इंदौर संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया.
इसके पूर्व खाड़े भोपाल से उज्जैन महांकाल मंदिर में पूजा और दर्शन करने पहुंचे थे. खाड़े प्रदेश के आयुक्त जनसंपर्क और मध्यप्रदेश माध्यम के एमडी रहे है. डॉ. खाड़े प्रदेश में ग्वालियर के संभागायुक्त सहित भोपाल, सीहोर, टीकमगढ़ और हरदा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरु के रूप में भी कार्य किया है.
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है. राज्य शासन के सभी प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा. साथ ही उन्होंने 17 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगमन की तैयारी की भी जानकारी ली.
