नर घड़ियाल की मृत्यु के कारणों की जांच हेतु 4 सदस्यीय पोस्टमार्टम दल का गठन 

सीधी ।क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व ने जानकारी दी है कि संजय टाइगर रिजर्व के प्रशासनिक नियंत्रण अंतर्गत सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में इस वर्ष जनवरी माह में चम्बल अभयारण्य से लाए गए एक वयस्क नर घड़ियाल की मृत्यु 09 सितम्बर 2025 की रात्रि को हो गई। उक्त नर घड़ियाल ने विगत ग्रीष्मकाल में मादा घड़ियालों के साथ सफल प्रजनन किया था, जिसके परिणामस्वरूप 132 शिशु घड़ियालों का जन्म दर्ज हुआ। वर्षा ऋतु के दौरान यह नर घड़ियाल सोन नदी में जल उपलब्धता के चलते स्वभावानुसार जोगदहा से लगभग 90 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश सीमा तक पहुंच गया था और विगत दो माह से वहीं आसपास विचरण कर रहा था।वर्षाकाल उपरांत नदी में जलस्तर कम होने तथा उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थानीय लोगों द्वारा मछली पकड़ने एवं रेत उत्खनन जैसी गतिविधियों से उत्पन्न खतरों को देखते हुए अभ्यारण्य प्रबंधन द्वारा नर घड़ियाल का रेस्क्यू कर उसे जोगदहा घाट लाया गया। किंतु रेस्क्यू उपरांत घाट पर पहुंचने के उपरांत ही उसकी मृत्यु हो गई।मृत्यु के कारणों की जांच हेतु प्रबंधन ने 4 सदस्यीय पोस्टमार्टम दल का गठन किया है, जिसमें दो पशु चिकित्सक शामिल हैं। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर ज्ञात हो सकेगा। पोस्टमार्टम के उपरांत सोन घड़ियाल अभ्यारण्य प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शव का निस्तारण किया गया।

Next Post

पति का घिनौना कारनामा, पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल

Thu Sep 11 , 2025
ग्वालियर। शहर के सिरोल इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को उसका पति ही रिश्तेदारों को अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है. अरविंद परिहार नामक यह युवक अपनी पत्नी से हमले के मामले में समझौता करने के लिए दवाब बना रहा है। उसके एआई से जनरेट […]

You May Like