शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। टीला रोड स्थित लोकसेवा केंद्र के पीछे निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर 25 वर्षीय बबीता साहू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बबीता की शादी करीब छह महीने पहले अनिल साहू से हुई थी। उसका शव मकान की सीढ़ियों के पास सीसी रैंप पर रस्सी से झूलता मिला। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
