क्षमा उत्सव के साथ जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का समापन

इटारसी: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व का समापन क्षमा उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर टीआई गौरव बुंदेला और रोटेरियन नवनीत कोहली उपस्थित रहे।गौरव बुंदेला ने अपने संबोधन में जैन समाज की तपस्या और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उनका समाज से गहरा जुड़ाव रहा है और उन्होंने आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज का सानिध्य भी प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि ‘उत्तम क्षमा’ जैसा पर्व सभी धर्मों में मनाया जाना चाहिए।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य अरविंद जैन, मनीष जैन, प्रशांत जैन, धर्मेश सिंघवी, अरविंद गोयल, श्रीमती कल्पना जैन और श्रीमती पारुल जैन ने भी अपने विचार साझा किए।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

अंताक्षरी प्रतियोगिता में श्रीमती दिव्या जैन की टीम प्रथम रही। प्रतिभा शिखर प्रतियोगिता में श्रीमती गुंजन जैन ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से कुमारी वीरा जैन और सीनियर वर्ग से श्रीमती पारुल जैन ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं विचित्र वेशभूषा में कुमारी कियारा जैन विजेता रहीं।
कार्यक्रम का संचालन मंदिर अध्यक्ष दीपक जैन ने किया और सचिव निलेश जैन ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

खाद की कालाबाजारी रोकने गोदामों व दुकानों का करो निरीक्षण

Tue Sep 9 , 2025
सीहोर: कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई.कलेक्टर ने विभिन्न आयोगों के लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान कार्यवाही पर विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आयोगों द्वारा भेजे जाने वाले पत्र जनहित या विशेष मुद्दों से जुड़े होते हैं, इन पर त्वरित […]

You May Like