टीवीएस मोटर ने पेश किये अपाचे के लिमिटेड संस्करण

बेंगलुरु, 06 सितंबर (वार्ता) दुपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपाचे मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के 20 साल पूरे होने पर शनिवार को इसके विभिन्न संस्करणों के सीमित संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की।
कंपनी ने बताया कि वह टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, 180, 200 और आरआर310 तथा आरटीआर 310 के सीमित संस्करण पेश कर रही है। इसके अलावा उसने दो नये संस्करण आरटीआर160 4वी और आरटीआर 200 4वी भी पेश किये हैं। इन सभी के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है।
सीमित संस्करण में डुएल टोन अलॉय व्हील और यूएसवी चार्जिंग के साथ कुछ नये फीचर दिये गये हैं।
नये 4वी संस्करणों में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 और 200 में कई नये फीचर जोड़े गये हैं। इनमें अत्याधुनिक क्लास-डी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी लाइटिंग, पांच इंच का कनेक्टेड टीएफटी क्लस्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। इन्हें नये बोल्ड रंगों में डायनामिक ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।
टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.एन. राधाकृष्णन ने अपाचे के दो दशक पूरे होने पर दुनिया भर में इसके 65 लाख ग्राहकों को धन्यवाद देते हुये कहा कि उनके प्यार के कारण टीवीएस अपाचे इस मुकाम पर पहुंच सका। उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में नये सेगमेंट में कदम रखेगी तथा कुछ और बाजारों में प्रवेश करेगी।
दो नये मॉडलों में अपाचे आरटीआर160 4वी की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,28,490 रुपये से 1,47,990 रुपये तक होगी। आरटीआर 200 4वी की कीमत 1,53,990 रुपये से 1,59,990 रुपये होगी।
सीमित संस्करण मॉडलों में अपाचे आरटीआर 160 की कीमत 1,37,990 रुपये, आरटीआर 180 की 1,39,990 रुपये, आरटीआर 160 4वी की कीमत 1,50,990 रुपये, आरटीआर 200 4वी की कीमत 1,62,990 रुपये, आरटीआर310 की कीमत 3,11,000 रुपये और अपाचे आरआर310 की कीमत 3,37,000 रुपये रखी गयी है।

Next Post

ट्रायल 4 में नीरू, भवनीश शीर्ष छह की दौड़ में आगे

Sat Sep 6 , 2025
भूचो, 06 सितंबर (वार्ता) एशियाई चैम्पियन नीरू धांडा और एशियाई रजत पदक विजेता भवनीश मेंदिरत्ता ने ट्रैप इवेंट के चार राउंड पूरे होने के बाद भी शीर्ष छह में जगह बनाने की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार रखी। यह मुकाबला राष्ट्रीय चयन शॉटगन ट्रायल (टी4) के तहत भूचो विलेज भाई […]

You May Like