
सीधी। गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। 4 सितम्बर को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी व पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने गायघाट, कोलदहा व भंवरसेन घाट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। एसडीईआरएफ टीम को आपात स्थिति में तत्पर रहने को कहा गया। निरीक्षण में एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम शैलेन्द्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सीधी पुलिस ने अपील की है कि विसर्जन केवल चिन्हित घाटों पर करें, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि पर्व सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो।
