नागिन समेत दो गिरफ्तार, तीन चोरियां उगलीं

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में चोरियां करने वाले शातिर नकबजन सोनू उर्फ नागिन चौधरी सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ मेें तीन चोरियां उगलीं। आरोपियों के कब्जे से चुराया हुआ 10 ग्राम सोना, 300 ग्राम चांदी, नगदी रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं लोहे की राड जप्त किया गया।
टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि अधारताल तालाब वाली रोड पर घेराबंदी कर सोनू उर्फ नागिन चौधरी पिता स्व. सुरेश चौधरी 30 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल एवं रंजीत पिता बड्डा चौधरी 30 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी का रहने वाले को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर सोनू उर्फ नागिन के पास सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये मिले, जिनके बारे मे सघन पूछताछ करने पर लगभग 4 माह पहले जयप्रकाश नगर मिश्पा मिशन स्कूल, मैत्री नगर महाराजपुर एवं छोटा साँई मंदिर महाराजपुर में चोरी करना स्वीकार करते हुये सोनू उर्फ नागिन ने बताया उसे चोरी करने के लिये मोटर सायकिल मे रंजीत छोडऩे आता था, सोनू उर्फ नागिन चौधरी से चुराये हुये सोने चांदी के जेवरात एवं आरोपी रंजीत से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं एक लोहे का पट्टा जिससे ताला तोडक़र चोरी करते थे जप्त किया ।

आरोपी सोनू नागिन ने पूछताछ में बताया कि पचमठा मंदिर के पीछे मैने सांई मंदिर में चोरी किये गये पैसे एवं महाराजपुर मकान में भी चोरी की थी सोने चांदी के जेवरात एक पन्नी में लपटेकर पत्थरों के नीचे दबाना बताया जिसकी निशादेही पर जप्त करते हुये आरोपियों की प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तारी की जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर जेल निरूद्ध किया गया। पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ नागिन चौधरी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 20 से अधिक चोरी के मामले दर्ज है ।

Next Post

अपहरण कर मामा-भांजे ने किया बालिका से दुराचार

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर: मझगवां के रहने वाले एक मामा-भांजे ने मिलकर एक मासूम बालिका से दुराचार किया। बालिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे पर अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।मझगवां पुलिस ने बताया कि मामा-भांजे का 13 साल की बालिका का मोटरसाइकिल से अपहरण किया था। उसे जंगल […]

You May Like