इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरी शादी भी रचा ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.लाला का बगीचा निवासी दीपिका चावला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के बाद से ही उसका पति अरविंद, ससुर रामेश्वर और सास लाड बाई निवासी कुलकर्णी भट्टा दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे.
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़िता ने बताया कि पति अरविंद ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पति अरविंद सहित सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है.
