44 हजार 383 मीट्रिक टन यूरिया का हुआ वितरण

जबलपुर: जिले में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समितियों और निजी विक्रेताओं के यहां उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। यूरिया और डीएपी सहित सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि सोमवार को भी कछपुरा रैक पाइंट पर एचयूआरएल की यूरिया एवं एनएफएल की डीएपी की रैक लगी है।

इससे भी जिले को यूरिया एवं डीएपी प्रदाय किया गया है। जिले के सभी डबल लॉक केंद्रों में टोकन मशीन की व्यवस्था की गई है। किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों इस वर्ष अभी तक 44 हजार 383 मीट्रिक टन यूरिया, 15 हजार 896 मीट्रिक टन डीएपी एवं 8 हजार 420 मीट्रिक टन एनपीके का वितरण किया जा चुका है।
23 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध
डॉ निगम के अनुसार वर्तमान में 23 हजार 661 मीट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्ध है। इसमें 5 हजार 242 मीट्रिक टन यूरिया, 6 हजार 141 मीट्रिक टन डीएपी, 491 मीट्रिक टन एमओपी, 1 हजार 899 मीट्रिक टन एनपीके एवं 9 हजार 887 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है। विपणन संघ तथा सहकारी समितियों में भी 1 हजार 086 मीट्रिक टन यूरिया, 1 हजार 779 मीट्रिक टन डीएपी एवं 413 मीट्रिक टन एनपीके रखा है। इसी प्रकार निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में 767 मीट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 556 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1 हजार 220 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है।

Next Post

प्रकृति के कहर से अब तक 326 लोगों की मौत, 41 लापता, कई परिवारों के आशियाने उजड़े

Tue Sep 2 , 2025
शिमला, 02 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने भयावह तबाही मचाई है। राज्य में प्रकृति के इस प्रकोप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 326 हो गया है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। लगातार हो रही बारिश से […]

You May Like