इंदौर: ग्राम पंचायत बांक में सामग्री पुनर्चक्रण प्लांट का विभागीय मंत्री ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के द्वारा कचरा प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण की जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन 8 सौ किलो सुखा कचरा एकत्रित कर निपटान किया जाता है. पंचायत पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर रही है, बल्कि आर्थिक रोप से मजबूत भी हो रही है.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज शहर की ग्राम पंचायत बांक स्थित सामग्री पुनर्चक्रण सुविधा (प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा किए नवाचार के तहत ग्राम पंचायत द्वारा कचरा प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान विधायक मधु वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
आर्थिक रूप से हो रहे सशक्त
अधिकारियों ने मंत्री पटेल को बताया कि उक्त केंद्र के माध्यम से 3700 घरों, 425 दुकानों, स्कूलों, मैरिज गार्डन एवं अस्पतालों से प्रतिदिन लगभग 800 किलो सूखा कचरा एकत्रित किया जाता है. इसका वैज्ञानिक निपटान कर पंचायत न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रही है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रही है. उक्त प्रक्रिया पर प्रति माह लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये का व्यय होता है, जबकि खर्च निकालकर पंचायत को 70 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है. यह ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
