चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ। चित्रांगदा ने सॉरी भाई, देसी बॉयज, आई मी और मैं, गैसलाइट, बाजार, बॉब बिस्वास जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का नाम इंडस्ट्री में उन कलाकारों में लिया जाता है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई। हालांकि, उनका करियर जितना दिलचस्प रहा, उतना ही विवादों से भी घिरा। खासकर, फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज से जुड़ा एक किस्सा आज भी चर्चा में रहता है।
चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे और भाई दिग्विजय सिंह चहल एक गोल्फर हैं। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। विज्ञापनों और अल्ताफ राजा के हिट गाने ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की।
