परेड ग्राउंड में दंगा..! पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दंगाइयों को तितर-बितर करने अश्रु गैस छोड़े 

जबलपुर। पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर दंगाइयों ने उपद्रव मचाया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दंगाइयों को तितर-बितर करने अश्रु गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया।

दरअसल आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व त्योहारों को शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की तैयारी को देखते हुए पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में दंगाई बने पुलिस कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिये टीयर गैस चलाये गये, वाटर केनन द्वारा पानी की बौछार करते हुये दंगाईयो को नियंत्रित किया गया। जिसके बाद एंबुलेंस जो जीवन रक्षक उपकरणों से लैस थी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया।

Next Post

दो बाइकों में भिड़ंत, महिला गंभीर 

Fri Aug 29 , 2025
जबलपुर। बरेला रोड पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में एक बाइक में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर बेहोश हो गई‌‌। घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके […]

You May Like

मनोरंजन