सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न क्षेत्र में कर्मचारी सत्यम पांडेय और सुनील यादव ने रेत की अवैध निकासी रोकने का प्रयास किया, तो ट्रैक्टर संचालकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना से पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी इस अवैध कारोबार से अनजान बनने का नाटक कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र में धड़ल्ले से रेत का उत्खनन जारी है। पीड़ित कर्मचारियों ने मामले की रिपोर्ट की, लेकिन पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में जुटी है।
