सीधी में खाद संकट को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

सीधी। कार्यालय जिला विपणन अधिकारी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित सीधी के समक्ष आज दोपहर आक्रोशित किसानों ने खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का प्रदर्शन शुरू होने की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। उनको बताया गया कि वर्तमान में मांग से कम खाद की आवक होने के कारण यह समस्या निर्मित है, जिसको जल्द से जल्द दूर कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। किसान खाद की किल्लत पर संयम बनाकर रखें।

दरअसल रोजाना की तरह आज भी पटेल पुल स्थित गोदाम परिसर में स्थित काउंटर के सामने किसानो की भीड़ जमा को गई थी। वर्तमान में तेज धूप होने के कारण घंटो लाइन में लगने के कारण तीन किसानों की तबियत भी बिगडऩे की खबर सामने आई है। बाद में लम्बी कतार में लगे किसानों को पांच घंटे लाइन में लगने के बाद एक बोरी खाद देने की पर्ची दी गई। अधिकांश किसान 5-6 बोरी खाद लेने की मंशा में आते है। इससे किसानों का आक्रोश दोपहर करीब 3 बजे भडक़ उठा और उनके द्वारा प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया। किसान विजय पनिका ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे। पांच घंटे लाइन में लगने के बाद केवल एक बोरी खाद मिली है जबकि 6 बोरी खाद की आवश्यक है। पूरे किसान इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। कई किसान तो घंटो लाइन में लगने के बाद भी खाली हांथ लौटने को मजबूर है। खेती किसानी के समय किसानों को खाद मिलना काफी आवश्यक फिर भी जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने रहते हैं।

इनका कहना है-

खाद की उपलब्धता के लिये प्रयास जारी है। मांग अधिक होने से सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। जल्द ही सीधी जिले में पर्याप्त खाद की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

डॉ.राजेश सिंह, उपसंचालक कृषि सीधी

Next Post

जनसंघ से जुड़े बीजेपी के वरिष्ठजनों को शाल-श्रीफल से सम्मानित

Thu Aug 28 , 2025
चितरंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज पटेरिया अपने प्रवास के दौरान चितरंगी विस क्षेत्र में पहुंचे। जहां वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। अटल कार्यकर्ता सम्मान समारोह चितरंगी में बीजेपी के धीरज पटेरिया के साथ जनसंघ से लेकर अब तक निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज एवं संगठन के लिए समर्पित योगदान देने […]

You May Like