पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी विधायक कुशवाह के खिलाफ मैदान में उतरे, विधायक समर्थकों ने पुतले पर कालिख पोतकर फूंका

भिंड। पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष एवं ​पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे नाराज होकर विधायक समर्थकों ने उनका पुतला फूंक दिया। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला आज काफी ज्यादा तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि खाद का मुद्दा सिर्फ बहाना है। असली वजह रेत चोरी है। राकेश सिंह के आरोपों से नाराज होकर विधायक नरेंद्र सिंह के समर्थकों ने उनका पुतला जलाया। इससे पहले पुतले पर कालिख भी पोती। साथ ही राकेश सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा था कि कलेक्टर खाद की फैक्ट्री नहीं चलाते, इसके लिए विधायक को मुख्यमंत्री या प्रभारी मंत्री से संपर्क करना चाहिए था। विधायक भिंड नगर पालिका पर कब्जा कर उसे लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

Next Post

सामान्य सभा की बैठक: हंगामे, विरोध, धरना के बीच 8 विषय हुए पास

Thu Aug 28 , 2025
जबलपुर। गुरूवार को नगर निगम परिसर में सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई जिसके कुछ देर बाद ही विपक्ष ने हंगामा करते हुए धरना दे दिया। जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कुछ देर के लिए बैठक स्थगित कर दी थी। हालांकि कुछ देर […]

You May Like