MP Weather Alert: अगले 48 घंटे में इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में झमाझम बारिश के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र और प्रदेश से गुजर रही मानसून द्रोणिका के चलते मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का जोर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार रात और शुक्रवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व उज्जैन संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी वर्षा के भी आसार हैं।

बुधवार और गुरुवार को दिन भर छिटपुट वर्षा दर्ज हुई इंदौर, श्योपुर और उज्जैन में 12 मिमी, सागर में 2 मिमी और रतलाम में 1 मिमी। लेकिन आज गुरुवार से मौसम का रुख बदलने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गहरा कम दबाव ओडिशा से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और दक्षिणी पंजाब पर भी चक्रवात सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार अगले 48 घंटे में पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश तेज हो सकती है, जबकि शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी।

Next Post

संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों के रोकथाम के लिए प्रत्येक झोन को मिली थ्री व्हीलर फागिंग मशीन

Thu Aug 28 , 2025
इंदौर। शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं मच्छर जनित रोगों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम मुख्यालय प्रांगण में 22 नवीन थ्री व्हीलर फॉगिंग मशीनों का […]

You May Like

मनोरंजन