हैदराबाद (वार्ता) विनायक चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को यहां खैरताबाद गणेश प्रतिमा (बड़ा गणेश) के दर्शन के लिए कतार में प्रतीक्षा करने के दौरान एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
राजस्थान निवासी रेशमा को प्रसव पीड़ा हुई और उसने कतार में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके तुरंत बाद मां और नवजात शिशु दोनों को तुरंत पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मां और बच्चा सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार है।
