एक देश एक चुनाव के लिए देवरिया में भाजपा ने युवाओं का किया आह्वान

देवरिया,27 अगस्त(वार्ता) एक देश एक चुनाव को लेकर सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने युवाओं का आह्वान किया है।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवा छात्रों से संपर्क किया। संपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है। जब लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनाव और राजनैतिक अस्थिरता की बेड़ियों से मुक्त किया जाए। आर्थिक नीतियों में निरन्तरता, व्यापार और रोजगार को गति देने के लिए एक देश-एक चुनाव समय की मांग है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए लोकमत तैयार करना है,ताकि भारत को वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही हमें बड़ी संख्या में युवाओं को भी जोड़ना है। इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉचिंग सेंटर, लाइब्रेरी सहित सभी शिक्षण संस्थानों, खेल के मैदानों में पहुंचकर हमें युवाओं को जोड़ना है और एक राष्ट्र-एक चुनाव के विषय को लोकव्यापी बनाना है।

Next Post

नर्मदा पुरम में जिला रेड क्रॉस समिति की प्रबंध समिति का गठन

Wed Aug 27 , 2025
नर्मदापुरम। रेड क्रॉस की जिला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षाविद एवं समाजसेवी अरुण शर्मा को सभापति, डॉ. राजेश महेश्वरी को उपसभापति तथा सीए आनंद पारे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती बबीता राठौर, […]

You May Like