कोलंबो, 27 अगस्त (वार्ता) श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के कुलियापिटिया में बुधवार को एक स्कूल वैन और एक टिपर ट्रक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 13 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में वैन का चालक भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि मामले की जाँच जारी है।
गौरतलब है कि श्रीलंका में लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है और वर्ष 2024 में 2,541 लोगों की मौत हो गयी थी।
Next Post
ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा
Wed Aug 27 , 2025
वाशिंगटन, 27 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इस साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का श्रेय उन्हें जाता है और उन्होंने ऊंचे आयात शुल्क की धमकी देकर संघर्ष विराम कराया था। श्री ट्रंप […]

You May Like
-
10 months ago
रीवा आरटीओ ने मऊगंज में की स्कूल बसों की जांच
