स्कूल में धर्मांतरण की जांच को गए बीआरसी को थप्पड़ मारकर कमरे मे किया बंद

*बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप*

ग्वालियर। डबरा के एक स्कूल में धर्मांतरण समेत कई गलत गतिविधियों की शिकायत शिक्षा विभाग को मिली थी। इस पर जांच करने के लिए शिक्षा विभाग के बीआरसी स्कूल पहुंचे थे। तब वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार मदरसा रोड पर बने नवकांति स्कूल में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चलने की सूचना पर बीआरसी विवेक चौकोटिया मौके पर पहुंचे। वहां पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। इस बीच बजरंग दल के नगर संयोजक जय मोदी ने आपा खो दिया और बीआरसी विवेक चौकोटिया में थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया।

जांच में स्कूल से ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री मिली। दो छात्रों के दस्तावेजों में अलग-अलग नाम दर्ज पाए गए। अधिकारी ने बरामद सामग्री को एक अलमारी में सील कर दिया। स्कूल के प्राचार्य अनिल निगम ने बताया कि वह सात साल से इस स्कूल में हैं। आठवीं तक के इस स्कूल में करीब 70-80 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के डायरेक्टर अब्राहम क्रांति हैं।

जांच के दौरान एक युवक ने बीआरसी को गलतफहमी में थप्पड़ मार दिया और कुछ लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। विवाद बढ़ने पर थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

*दो पर मामला दर्ज*

सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जय मोदी सहित अन्य लोगों को पकड़कर थाने लाई। इस दौरान शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी भी थाने पहुंचे और थप्पड़ मारने वाले बजरंग दल के नगर संयोजक जय मोदी और संदीप शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Next Post

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की जमानत नामंजूर

Tue Aug 26 , 2025
कोलंबो, 26 अगस्त (वार्ता) श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री विक्रमसिंघे पर 2023 में ब्रिटेन की निजी यात्रा के दौरान सरकारी धन के दुरूपयाेग का आरोप लगा है। श्रीलंका […]

You May Like