रेपिस्ट फरार, परिजनों ने पीडि़ता पर केस वापिस लेने बनाया दबाव, धमकाया

जबलपुर: हनुमानताल थाने में दर्ज दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी फरार हो गया है। रेपिस्ट के परिजन पीडि़ता पर केस वापिस लेने दबाव बना रहे है और प्रकरण वापिस न देने पर धमकी दे रहे है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक टेढीनीम निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ अगस्त को हीरा चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट की एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही हीरा चौधरी फरार हो गया है।

लेकिन हीरा की मां रानी चौधरी, पत्नी बबली चोधरी उसे धमकी देकर बोल रहे है कि 3 लाख रूपये ले लो और केस खत्म कराओ नहीं तो जान से खत्म कर देगें। लगातार दोनों रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

साढ़े तीन लाख के जेवर ले गए चोर

Tue Aug 26 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रतन कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र साढे तीन लाख रूपए के जेवर पार कर दिए।पुलिस के मुताबिक इन्द्रनील गुजराल निवासी रतन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार में माता-पिता, भाई और पत्नी है और घनश्याम लोधी पिछले 17 सालों से […]

You May Like