ईडी ने मुंबई में पाँच सितारा होटल पर छापा मारा, 117.06 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केनरा बैंक से जुड़े 117.06 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी से संबंधित चल रही जाँच के सिलसिले में मुंबई में पांच सितारा होटल में छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। आरोपी अमित अशोक थेपड़े काफी समय से अधिकारियों से बचता रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर, ईडी अधिकारियों ने उसे दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख पाँच सितारा होटल से गिरफ्तार किया , जहां वह पिछले दो महीनों से ठहरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि होटल परिसर में की गई तलाशी में 50 से ज़्यादा बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, 9.5 लाख रुपये नकद, 2.33 करोड़ रुपये मूल्य के सोने, हीरे और बुलियन के आभूषण, दो वाहन और डिजिटल उपकरण ज़ब्त किए गए, जिनमें वित्तीय लेनदेन के अहम सबूत होने का संदेह है। बाद में आरोपी को एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे पाँच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी ने सीबीआई और एसीबी, पुणे द्वारा गैलेक्सी कंस्ट्रक्शन्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीसीसीपीएल) और मिट्सम एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर जाँच शुरू की है।

मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

Next Post

केंद्रीय कर्मियों को यूपीएस से एनपीएस में लौटने की एक बार और एकतरफा छूट

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में अधिसूचित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (पेंशन योजना -यूपीएस ) को चुनने वाले केंद्रीय कर्मियों को अपने सेवा काल में राष्ट्रीय पेंशन योजना- एनपीएस में लौटने की एकबारगी और एक दिशा में छूट देने की सोमवार को घोषणा की। वित्त […]

You May Like