मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई आगे बढ़ाते रहना होगा: खरगे

नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मतदाताओं के अधिकार के लिए हमें अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते जाना है।

श्री खरगे ने यहां कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड

के नवनियुक्त पार्टी पर्यवेक्षकों की बैठक में कहा कि मतदाताओं के अधिकारों के लिए पार्टी को अपनी लड़ाई आगे बढ़ाते रहने के साथ ही लोगों को संदेश देते रहना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन में जिला अध्यक्ष की बहुत अहमियत होती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत, पूर्व मुख्यमंत्री गुंडू राव, मंत्री धर्म सिंह, जिला अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। वह ख़ुद मंत्री रहते हुए जिला अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि पार्टी में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ाना होगा, उन्हें ज़िम्मेदारी देकर मुख्यधारा में लाना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इन पार्टी पर्यवेक्षकों को दो से 14 सितंबर तक अपने-अपने प्रदेशों का दौरा कर पार्टी के नये जिलाध्यक्षों के नाम से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को समीक्षा बैठक की जायेगी, जिसके बाद नये ज़िलाध्यक्षों की घोषणा होगी।

Next Post

देश को मिले 13,737 नये चार्टर्ड एकाउंटेंट, 15 शहरों में हुआ दीक्षांत समारोह

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने सोमवार को देश भर में 15 स्थानों पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जिनमें फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 13,737 नये चार्टर्ड एकाउंटेंट को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ये दीक्षांत समारोह नयी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, […]

You May Like