ग्वालियर: भितरवार कस्बे में पिछले तीन घंटे से लगा जाम अब खुल गया है। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों ने एक युवक की मारपीट कर दी थी। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई थी। यह भितरवार विकासखंड के हरसी गांव का मामला है।
इसी को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया था। जिससे आज सुबह से ही भितरवार नगर का यातायात ठप हो गया था। पुलिस ने आश्वासन दिया कि घटना में सम्मिलित 12 लोगों के खिलाफ हत्या के तहत धाराओं में एफआईआर में इजाफा होगा। पुलिस कस्टडी में मृतक युवक का अंतिम संस्कार होगा।
