जिले में हीटवेव का दौर…सडक़े सुनी,पारा 45.8 

नवभारत न्यूज

रतलाम। गर्मी का हाल यह है कि शाम पांच बजे भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर शाम देर रात तक जारी है। मजदूर और ऑटो गैरेज के कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। गाड़ी खोलने के लिए पाना पकडऩा भी मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया है जो अब 46 को छूने को बेकरार है।

रतलाम शहर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का दौर लगातार जारी है। लगातार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को 45.5 मंगलवार को 45.6 बुधवार को 45, गुरुवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

असहनीय तपिश झेल रहे आम लोगों का कहना है कि लगता है तापमापी भी बिगड़ गया है। सही डिग्री सेल्सियस दर्ज नहीं हो रही हैं। तपन तो 46 से 47 डिग्री सेल्सियस की लग रही है मगर तापमापी 45 डिग्री पर ही अटका पड़ा है। जबकि पारा तो 46 पार हो गया हो ऐसा लगता है। लोगों का यह भी मानना है कि हो सकता है जहां पर तापमापी हो वहां पर हरियाली ज्यादा हो, इसलिए वह कम दर्ज कर रहा है। कामकाजी लोगों को भीषण गर्मी का दौरा काफी परेशान कर रहा है। खासकर मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर, ऑटो गैरेज के कर्मचारी सहित अन्य सडक़ों पर सामग्री बेचने वाले सभी परेशान हैं।

 

सेहत के लिए बरतें एहतियात

 

मौसम केंद्र ने लोगों को आगाह किया है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। पारा अब 46 से 47 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। ऐसा होता है तो यह पूरे गर्मी के सीजन में शहर का अब तक का अधिकतम तापमान होगा। सेहत से सरोकार रखने वालों ने तमतमाती गर्मी में सभी को स्वास्थ्य को मद्देनजर एहतियात बरतने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर सेहत पर ध्यान रखने के संदेश लगातार इष्ट मित्रों को दिए जा रहे हैं।

Next Post

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शुक्रवार को आएंगे

Thu May 23 , 2024
ग्वालियर। राज्यसभा सांसद एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 24 मई शुक्रवार को ग्वालियर पधायेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि दिग्विजय प्रातः 10ः55 पर वायुयान से नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12 बजे ग्वालियर आयेंगे एवं मप्र […]

You May Like