चंबल में बाढ़, मुरैना के तीन गांव से संपर्क टूटा, सड़कों पर आवाजाही ठप

मुरैना: जिले के अंबाह क्षेत्र में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन गांवों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। इंद्रजीत का पुरा, सुख ध्यान का पुरा और रामगढ़ गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। सड़कें पानी में डूब जाने से लोगों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोग आने जाने के लिए नाव या अन्य वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। चंबल का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ने की आशंका है।

Next Post

बिरला ने बूंदी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Sat Aug 23 , 2025
कोटा 23 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी जिले में भारी बरसात के बाद उत्पन्न हालात का शनिवार को जायजा लिया। श्री बिरला ने जिले के केशवरायपाटन में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान बंजारा बस्ती पहुंचकर जलमग्न इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित […]

You May Like