केडी गेट-इमली चौराहा पर तड़के 4 बजे धार्मिक स्थल हटाने पहुंचा प्रशासन

-चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ, समझाइश के बाद हटे विरोध करने वाले लोग

उज्जैन। केडी गेट इमली चौराहा चौड़ीकरण में समस्या बन रहे धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए प्रशासन और नगर निगम अमला गुरुवार तड़के 4 बजे मौके पर पहुंच गया। हिंदू मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को हटाए जाने का विरोध करते हुए लोग सड़क पर आ गए। प्रशासन और निगम अधिकारियों की समझाइए इसके बाद धार्मिक स्थलों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

 

वर्ष 2023 के जून माह में केडी गेट इमली चौराहा चौड़ीकरण की शुरुआत नगर निगम द्वारा की गई थी। सैकड़ो मकान को हटाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा चुका था वहीं बिजली के पोल लगाने का काम भी बिजली विभाग द्वारा अधिकांश में कर लिया गया है। मार्ग पर 18 धार्मिक स्थल बने हुए थे। जिसको हटाने की मुहिम शुरू नहीं की जा सकी थी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सभी सीटों पर मतदान होने के बाद मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। मार्ग पर 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद और 2 जैन मंदिर बने हुए हैं। जिन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू करने के लिए गुरुवार तड़के 4 बजे प्रशासन और नगर निगम की टीम सभी संसाधनों के साथ पहुंच गई। नगर निगम अपनी कार्रवाई शुरू करता इससे पहले हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध में सड़क पर आ गए। मुस्लिम महिलाएं सड़क पर बैठ गई वहीं हनुमान मंदिर को हटाने के विरोध में हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी एकत्रित हो गए। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, एएसपी जयंत राठौर ने लोगों को समझने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद लोग विकास कार्य को लेकर सड़कों से हट गए। नगर निगम और प्रशासन की टीम में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। मंदिरों को दूसरे स्थान पर स्थापित किए जाने की प्रक्रिया भी प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से की गई है। मार्ग को 15 फीट चौड़ा किया जाना है। जिसके आधारशिला पिछले वर्ष रख दी गई थी और काम भी शुरू कर दिया गया था।

 

पूजा अर्चना के बाद हटाए गए मंदिर

लालबाई फूलबाई मार्ग पर बने मंदिरों को हटाने का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया लेकिन समझाइए इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने लोगों के साथ मिलकर मंदिरों में पूजा अर्चना की और गुंबद हटाने की कार्रवाई शुरू करते हुए छोटे मंदिरों को मार्ग के समीप बने दूसरे मंदिरों में शिफ्ट कर दिया। पुराने मंदिरों को जेसीबी से तोड़ा जा रहा था जिसका विरोध रह वासियों ने किया। लोगों की भावनाओं को देखते हुए एएसपी ने जेसीबी को रुकवा दिया और कटर मशीन से मंदिर के गुंबद हटाने और दीवारों को अलग करने की बात कही। लोगों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए विरोध समाप्त कर दिया।

 

200 मकान की तोड़ी जाएगी गैलरी

केडी गेट से इमली चौराहा तक पूर्व में हुई चौड़ीकरण की कार्रवाई में 500 से अधिक मकान का हिस्सा प्रशासन और नगर निगम ने अधिग्रहित कर तोड़ दिया था। लोगों ने टूटे हिस्से का निर्माण कार्य करते हुए मकान की गैलरी आगे निकल ली थी। अब ऐसे 200 मकान की गैलरी को भी हटाने का काम शुरू किया गया है इसको लेकर भी लोगों ने विरोध किया लेकिन बाद में खुद ही अपने हाथों से गैलरी तोड़ना शुरू कर दिया।

 

गर्मी से बेहाल हुए क्षेत्रवासी

नगर निगम द्वारा शुरू की गई धार्मिक स्थलों को हटाने की कवायद के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बंद कर दिया गया था जिसके चलते भीषण गर्मी में तड़के 5 बजे से ही क्षेत्र के रहवासी परेशान होते रहे। दिनभर क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था बाधित बनी रही।

Next Post

केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रोजाना दी जाय चारधाम यात्रा की रिपोर्ट : भल्ला

Thu May 23 , 2024
देहरादून, 23, मई (वार्ता) केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में प्रचलित चारधाम यात्रा की अद्यतन जानकारी ली। श्री भल्ला ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को धामों, यात्रा मार्गाें एवं ठहराव स्थलों में यात्रियों की रिपोर्ट प्रतिदिन गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश […]

You May Like