केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करवा रहे मोदी : आप

नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बूढ़े और बीमार माता-पिता को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करवाने का आरोप लगाया हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस के इंतजार करने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा “मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फ़ोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए समय मांगा था, लेकिन वो आएंगे या नहीं, इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।”

इस संबंध में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति अपनी राजनीति दुर्भावना और बदले की भावना में इतना नीचे आ चुके हैं कि पहले उन्होंने केजरीवाल सरकार के मंत्रियों को गिरफ्तार किया, जेल में डाला। फिर अरविंद केजरीवाल को पकड़कर जेल में डाला और आज सारी हदें पार करके उनके बूढ़े और बीमार माता-पिता को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने की योजना बनाई है। वो पुलिस के द्वारा उनके बूढ़े माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि केजरीवाल के पिता की उम्र करीब 85 वर्ष है, जब वह चलते भी हैं तो किसी का सहारा लेकर चलते हैं। कानों से ठीक से सुन नहीं पाते। उनकी मां की आयु 76 वर्ष है। प्रधानमंत्री नफरत, दुर्भावना और बदले की भावना में किसी भी स्तर तक नीचे जा सकते हैं। ये उसका जीता जागता उदाहरण है? पूरा देश और दिल्ली इस बात का जवाब देगा।

आप की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, भाजपा बौखला और सकपका गई है। भाजपा एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर कोई न कोई हमला कर रही है, उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रही है। लेकिन आज सारी हदें पार हो गई हैं। प्रधानमंत्री इस हद तक गिर गए हैं कि बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

Next Post

सोनिया की दिल्ली की सभी सीटों पर गठबंधन को जिताने की अपील

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मतदाताओं से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन […]

You May Like

मनोरंजन